आगरा के ताजमहल में मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की प्रतिभागियों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। 30 से अधिक देशों से आईं प्रतिभागियों ने ताजमहल की संगमरमरी खूबसूरती का दीदार किया और स्मारक के सामने तस्वीरें खिंचवाईं।
इस दौरान मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी प्रतिभागियों के साथ ताजमहल पहुंचीं। ताजमहल के सामने फोटोशूट और तस्वीरों को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। सुंदरियों के ताज दीदार के दौरान सीआईएसएफ और ताज सुरक्षा की टीम भी मुस्तैद रही।
.
.
.
.
#Agra #TajMahal #MissTeenInternational2026 #MissTeenInternational #LorenaLuiz