मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र की बिरालसी पुलिस चौकी पर रक्षाबंधन के अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने पुलिसकर्मियों को टीका लगाकर मुंह मीठा कराया और उनकी सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
आचार्य बहनों का कहना था कि पुलिसकर्मी रक्षाबंधन के पर्व पर भी ड्यूटी में तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं और कई बार अपने परिवार व बहनों के साथ त्योहार नहीं मना पाते। इसी भावना के साथ बिरालसी, कान्हाहेड़ी, मारूखेड़ी, आलमगीरपुर, गुनियाजुड़ी, दूधली और बाढ़ सहित विभिन्न गांवों की आचार्य बहनें चौकी पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा।
कार्यक्रम के दौरान दरोगा निखिल कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने भी आचार्य बहनों को उपहार स्वरूप राशि भेंट की।
कार्यक्रम में डिजिटल युग में संस्कार, शिक्षा, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। आचार्य बहनों ने डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #Biralasi #RakshaBandhan #Rakhi
Fatehabad, Agra | Aug 26, 2026