गिद्धौर: तेज रफ्तार कार महुआ के पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे
गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलिमपुर मोड़ के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महुआ के पेड़ की मोटी डाल तक उखड़ गई, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटन