गुना नगर: गुना कलेक्टर ने जिला कार्यालय में लिए विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में नल जल योजना, गर्मी में पेयजल की आपूर्ति, ग्रामीण सड़क, नलकूप खनन, क्षतिग्रस्त सड़क, जल जीवन मिशन, निर्माणधीन मार्ग, पुल आदि योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने आदेश दिए।