नगर पंचायत रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार अभिषेक भारती ने बुधवार को संभाल लिया। जिलाधिकारी, रोहतास के आदेश के बाद उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार के निधन के बाद यह पद रिक्त था।
पदभार ग्रहण के दौरान मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा समेत कई वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अभिषेक भारती ने साफ-सफाई, नाली-नाला, स्ट्रीट लाइट और सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
रोहतास | बिहार
🎥 रिपोर्ट: अपना रोहतास
#Rohtas #RohtasNews #NagarPanchayatRohtas #AbhishekBharti #SumbulAra #RohtasNewsToday #BiharNews #ApnaRohtas #BreakingNews #Shorts #YouTubeShorts