देवबंद: नागल में ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत, शौच के लिए जाते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
नागल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा भाटखेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। युवक शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।