कुंडा: ताजपुर गांव में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना कुण्डा पुलिस ने ग्राम ताजपुर निवासी दीपक यादव को शुक्रवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने प्रेम जाल में फँसाकर विवाहिता से करीब 1.50 लाख रुपये ऐंठे और लगातार ब्लैकमेल कर मानसिक प्रताड़ना दी, जिससे तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 108 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।