सीसवाली कस्बे में धुलंडी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति रही, फिर भी कई लोगों ने होली खेली, जबकि बुधवार सुबह से ही कॉलोनियों, गलियों और चौराहों पर गुलाल उड़ती नजर आई। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्द का संदेश दिया।