एक कदम शिक्षा की ओर नि:शुल्क पुस्तकालय की द्वितीय वर्षगांठ पर छात्र-छात्राएं सम्मानित।
शेखपुरा शहर के तीनमोहनी मोड़ स्थित एक निजी सभागार में रविवार को एक कदम शिक्षा की ओर नि:शुल्क पुस्तकालय की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SDPO डॉ. राकेश कुमार शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान एक कदम शिक्षा की ओर की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर SDPO डॉ. राकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। समाज के बुद्धिजीवी और जागरूक लोग बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा और बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल, बैग, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया।
इंटर एवं बीए वर्ग में प्रीति कुमारी ने प्रथम, कन्हैया कुमार ने द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वर्ग 9 एवं 10 में मौसम कुमारी प्रथम, रवीना कुमारी द्वितीय तथा कोमल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
वर्ग 7 एवं 8 में गौरव कुमार ने प्रथम, रणवीर कुमार ने द्वितीय तथा आनंद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वर्ग 5 एवं 6 में ऋषभ अनमोल और अभय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्णव राज द्वितीय तथा हिमांशु कुमार और अर्चना कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
एक कदम शिक्षा की ओर की ओर से घोषणा की गई कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
समारोह में शिक्षा के साथ-साथ नौकरी और व्यवसाय से जुड़े बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोज कुमार, परशुराम राम, उमेश राम, इंदल कुमार, सनी कुमार, अरविंद आनंद, रवि कुमार, अवध राम, विकास कुमार, मुकेश कुमार, बटोरन राम, विनोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, बिपिन कुमार, गणेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि एक कदम शिक्षा की ओर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।