घाटीगांव: घाटीगांव में युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई, जहां धुआं रोड निवासी गणेश रजक के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।