रेवदर: रेवदर केमंडार में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, दिन में बिजली देने की उठाई मांग
Reodar, Sirohi | Sep 15, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता के नाम AEN को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि भीलड़ा फीडर की बिजली लाइन से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना