निज़ामाबाद: ड्यूटी में लापरवाही के कारण सरायमीर थाने के उपनिरीक्षक और आरक्षी को निलंबित किया गया, विभागीय जांच के आदेश
कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे सरायमीर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव तथा आरक्षी विकास कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं ।