पटना ग्रामीण: राजेंद्रनगर स्टेशन से 6 मोबाइल चोर गिरफ्तार, रेल एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्टेशन से 6 मोबाइल चोर को पटना रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अपराधी चोरी की मोबाइल को पटना से सीधा बांग्लादेश मालदा के रास्ते बेच दिया करते थे। इस गिरोह के सभी सदस्यों को मुख्य सरगना प्रति दिन 1000 रुपया दिया करता था। रेल एसपी ने बताया कि मुख्य सरगना अभी फरार है।