पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नेताओं की यात्रा पर कहा- यात्रा करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
बिहार में नेताओं की यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपना बयान दिया है। नित्यानंद राय ने कहा कि कोई कितना भी यात्रा कर ले इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी की सरकार में और CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी विकास हो रहा है इसलिए जनता सीएम नीतीश कुमार के विकास को स्वीकार करेगी।