पटना ग्रामीण: स्मार्ट मीटर के खिलाफ RJD करेगी आंदोलन, 1 अक्टूबर से शुरुआत: प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किया ऐलान
RJD एक अक्टूबर से राज्य भर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। आरजेडी ऑफिस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1 अक्टूबर से राजद स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ आंदोलन करेगी। स्मार्ट बिजली मीटर के नाम पर पूरे बिहार में लूट मची हुई है।