पटना ग्रामीण: मुकेश सहनी की कोई जमीन नहीं, हेलीकॉप्टर से आए हैं और हेलीकॉप्टर से उड़ कर चले जाते हैं : मंत्री श्रवण कुमार
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र को लेकर कहा था कि उन्हें अब रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुकेश सहनी को कहा कि, यह सब छोटे नेता है जिनकी ना जमीन है ना जनता से लगाव है। यह हेलीकॉप्टर से आए हैं और हेलीकॉप्टर से उड़ कर चले जाते हैं।