पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, डिप्टी सीएम समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। ऐसे में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल हुए।