हरदोई: बंदरों की हरकत से हरदोई में किसान हुए परेशान, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष समर सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2025 हरदोई में बंदरों के आतंक से किसान काफी परेशान है इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष समर सिंह ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसान आवारा जानवरों से काफी परेशान था लेकिन अब बंदरों के आतंक से किसान बहुत परेशान है कहा कि बंदर फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे साथ-साथ घरों में भी काफी नुकसान करते हैं।