गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अंबेडकरवादी छात्र सभा की ओर से चलाए जा रहे तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आज समापन हो गया। इस दौरान संगठन की ओर से मुख्य द्वार पर कैंप लगाकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सदस्यता दिलाई गई।बीते तीन दिनों से लगातार चल रहे इस अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अंबेडकरवादी छात्र सभा की सदस्यता ग्रहण की। अभियान के माध्यम से संगठन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। सदस्यता अभियान के दौरान छात्रों में संगठन से जुड़ने को लेकर उत्साह देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं को एक मंच पर जोड़कर उनके अधिकारों,शिक्षा,सामाजिक समानता और सम्मान से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया जाएगा
#GorakhpurvishwavidyalayGorakhpur
#ambedkarwadiChhatraSabha
#sadsyataabhiyan
#SNewsliveGorakhpur