सेन्हा: स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करें स्वास्थ्य सहिया डॉ सजीत आनंद
सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के एएनएम और स्वास्थ्य सहिया के साथ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सजीत आनंद ने बैठक कर निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सहिया गांव में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को खान-पान, परिवार की देखभाल और छोटा परिवार से समाज और परिवार को लाभ की जानकारी दें।