किशनगंज: पंचायत दांता में चुनावी दंगल: सरपंच प्रत्याशी रमनजीत कौर ने निकाली ऐतिहासिक रैली
पंचायत चुनाव को लेकर गांव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केलबाडा क्षेत्र में सरपंच प्रत्याशी रमनजीत कौर ने समर्थकों के साथ भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक शामिल हुए। गांव के प्रमुख मार्गों से निकली रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया।