पन्ना: शाहनगर में 19 नवंबर को सीएम मोहन यादव का दौरा, कलेक्टर व एसपी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
Panna, Panna | Nov 17, 2025 पवई विधानसभा क्षेत्र के शाहनगर में 19 नवंबर को आयोजित शासकीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।