पन्ना: पन्ना टाइगर रिज़र्व में गाइडों की हड़ताल, बाहरी गाइडों की तैनाती का विरोध, पर्यटक परेशान
Panna, Panna | Nov 17, 2025 पन्ना टाइगर रिज़र्व में आज पर्यटकों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि पूरे दिन पर्यटन व्यवस्था ठप रही। एक भी गाइड सफारी पर नहीं गया। वजह—स्थानीय गाइडों की हड़ताल। गाइडों ने कोर जोन में बाहरी गाइडों की तैनाती का खुलकर विरोध किया है। नाराज़ गाइडों ने विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर अपनी समस्याएँ भी रखीं।