पन्ना: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ सुखदेव प्रसाद अहिरवार निलंबित
Panna, Panna | Nov 17, 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर मतदान केन्द्र क्रमांक 59/51 के बीएलओ सुखदेव प्रसाद अहिरवार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 17 नवंबर की शाम 7 बजे जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के माध्यम से साझा की गई।