कल्याणपुर में भीषण सड़क हादसा, सिपाही समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल
रोहतास थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बंजारी स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में नवहट्टा थाना में पदस्थापित सिपाही धनंजय राज और रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता निवासी जयकुमार व धनंजय कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही छुट्टी पर घर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को रोहतास पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया।
हादसा डेहरी-बंजारी मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर गेट के पास हुआ।
#रोहतास #सड़क_हादसा #कल्याणपुर #बंजारी #DalmiaCement #अपना_रोहतास #RohtasNews #BiharNews
Nauhatta, Rohtas | Nov 21, 2026