हरिहरगंज: भुईयां टोला लाली माटी गांव में एक सप्ताह से जला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में विषैले जंतुओं के काटने का भय
हरिहरगंज प्रखंड की सुदूरवर्ती ढकचा पंचायत के भुईयां टोला लाली माटी गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब 11 बजे समस्या की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।