फिरोज़ाबाद: थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र गढ़ी तिवारी में एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र गढ़ी तिवारी निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले में थाना प्रभारी बसईमौहम्मदपुर पारूल मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक पत्नी से फोन पर कोई मामूली कहासुनी हुई थी बाकी कोई बात नहीं थी।