चूरू: एनएच 52 दूधवाखारा के पास पुलिस ने कार से 22 किलो डोडा पोस्त किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 22 किलो डोडा पोस्त जब्त करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए है। यह डोडा पोस्त नागौर से हरियाणा के फतेहाबाद ले जाया जा रहा था।