ग़मी के घर में सरपंच की बेरुखी! हैंडपंप नहीं बनवाया, फोन नंबर तक किया ब्लॉक—साहू परिवार का फूटा गुस्सा,
पानी के लिए तरसता परिवार, मौत के बाद भी नहीं मिली राहत—“क्या वोट इसलिए देते हैं कि सरपंच राज करे?” ग्रामीणों का तीखा सवाल,
सीधी जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र महराजपुर में सरपंच रामनाथ जायसवाल उर्फ बब्बू के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। साहू परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वार्ड क्रमांक 05 निवासी रमेश साहू की माता के निधन के बाद भी परिवार को मूलभूत सुविधा पानी तक के लाले पड़ गया।
परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार सरपंच से हैंडपंप बनवाने की मांग की थी, जिस पर सरपंच द्वारा आश्वासन दिया गया था कि “हर हालत में सुधार करवा दिया जाएगा”, लेकिन यह आश्वासन केवल भरोसे के साथ जवान तक ही सीमित रह गया।
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब ग़मी के माहौल में जूझ रहे परिवार को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। आरोप है कि समस्या बताने पर समाधान देने की बजाय सरपंच ने पीड़ित परिवार के फोन नंबर तक ब्लॉक कर दिए, जिससे आक्रोश और भड़क गया।
ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा—
“क्या हम वोट इसलिए देते हैं कि सरपंच गांव का मुखिया बनकर जनता से मुंह मोड़ ले? आज जब हमारे घर में ग़मी है, तब भी हमारी पीड़ा का मजाक बनाया जा रहा है।”साथ ही बताया कि हैडपम्प में पाइप और रॉड की कमी है जिसके कारण भरी समस्या पानी की हो गई है
गांव में इस मामले को लेकर असंतोष का माहौल है और लोग प्रशासन से हस्तक्षेप कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#सीधी #MPNews #Sidhi #TalashNewsNetwork #ग्रामीण_समस्या #सरपंच_विवाद #पानी_संकटअगर तलाश न्यूज सीधी Dr. Rajesh Mishra Ajay Singh Riti Pathak Pride India News प्राइड इंडिया न्यूज़ Ram Charan Soni #Sidhi