जिले से 450 किमी शहीद के घर पहुंचे मध्यप्रदेश के शिवसेना नेता, विवेक पांडे का तीखा बयान— “एनकाउंटर आपका भी हो सकता है”
शहीद भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया सम्मान; पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी तय कर आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष अपने साथियों के साथ शहीद भरत तिवारी के घर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने शहीद के माता-पिता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर बेनाम सिंह बघेल, दीपेंद्र तिवारी, रवि पांडे, तरंग न्यूज के पत्रकार एवं आकाश परांडे भी मौजूद रहे।
विवेक पांडे का तीखा बयान:
मीडिया से बातचीत के दौरान विवेक पांडे ने पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि—
“अगर एसपी साहब एनकाउंटर कर सकते हैं, तो एनकाउंटर आपका भी हो सकता है।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
राजनीतिक मायने:
विवेक पांडे का यह दौरा जहां एक ओर शहीद के परिवार के प्रति सम्मान का संदेश देता है, वहीं दूसरी ओर उनका विवादित बयान प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर कई बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
#बिहार #बिलौटी #भोजपुर #भरततिवारी
#सीधी #MPNews #ShivSena #VivekPandey #BreakingNews #TalashNewsNetwork
तलाश न्यूज सीधी Pride India News Vivek Pandey बीरबल न्यूज प्राइड इंडिया न्यूज़ Ram Charan Soni Gyan Singh Chauhan Congress Pariwar