चकरनगर: एमएलसी चुनाव में 1074 मतदाता करेंगे मतदान, एसडीएम ने किया निरीक्षण
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के तहत कल शुक्रवार को चकरनगर क्षेत्र में 1074 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजपुर ब्लॉक सभागार में 935 स्नातक और क्षेत्र पंचायत मॉडल भवन में 139 शिक्षक मतदाताओं के लिए बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने मतदान केंद्रों का शाम 4 बजे निरीक्षण किया।