मड़ावरा: जलन्धर गाँव में अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण ने घर की दालान में फांसी लगाकर आत्महत्या की
जलन्धर गाँव में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार को एक ग्रामीण ने घर की दालान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया और मदनपुर पुलिस को सूचित किया गया। तब मदनपुर पुलिस मौके पर पहुँची।इस मामले में थाना प्रभारी ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।