हसपुरा: हसपुरा बसस्टैण्ड चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के मंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर जलाया पुतला
हसपुरा शहर के बसस्टैण्ड चौक पर रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का पुतला जलाया। राजद प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव जाति के उपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। यह संविधान के खिलाफ है। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करें।