सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक घमंडी लाल राजपूत को रिटायरमेंट के महीनों बाद भी पेंशन और अन्य स्वत्वों का लाभ नहीं मिल पाया है। दिसंबर 2025 में सेवा निवृत्ति के बाद उन्होंने मार्च 2026 में सभी दस्तावेज जिला कोषालय में जमा कर दिए, लेकिन 28 अप्रैल तक भी प्रकरण लंबित है।