करगहर: बभनी गांव की छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक युवक और उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बभनी गांव के एक छात्रा से छेड़खानी मामले में करगहर थाने में एक युवक एवं उसके परिजनों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इस मामले में पीड़िता का कहना है कि जब वह कॉलेज जा रही थी तो बभनी गांव का रूपेश सिंह के द्वारा छेड़खानी की गई तथा धमकी दी गई, वही छेड़खानी की सूचना परिजनों को देने के बाद छात्रा को आरोपी युवक एवं उसके बहन एवं मां के द्वारा मारपीट भी की गई..