कुंडा: बाघराय के भिटारा चौराहे के पास से अपहरण के आरोपी अतुल पटेल को किया गया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी अतुल पटेल को मंगलवार शाम 6 बजे भिटारा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी श्रवण कुमार की टीम ने यह सफलता प्राप्त की। 18 वर्षीय आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।