पालीगंज: पालीगंज में मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर एसडीएम ने राजस्व अधिकारी समेत 28 बीएलओ का वेतन रोका
पालीगंज में गहन पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मियों द्वारा कोताही बरतने पर पालीगंज एसडीएम अमन प्रीत सिंह ने एक राजस्व अधिकारी समेत 28 बीएलओ और प्रवेक्षक के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया है। साथ ही वेतन भी रोक दिया है। मामला रविवार की दोपहर 3:49 के करीब की है।