शाजापुर: ठेकेदार ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर नगर पालिका द्वारा घटिया निर्माण कराने के लगाए आरोप, नपा अध्यक्ष बोले जांच कराएंगे
ठेकेदार संदीप बढ़ाना ने मंगलवार को शाजापुर की एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र शाजापुर में घटिया निर्माण कार्य होने के आरोप लगाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी होने के आरोप भी लगाए। वह बोले कि वह खुद भी ठेकेदार हैं और नगर पालिका क्षेत्र में उन्होंने भी निर्माण किए हैं।