शाजापुर: शाजापुर के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
शाजापुर के वॉलीबॉल ग्राउंड में मंगलवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शाजापुर मक्सी सहित अन्य क्षेत्रों के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कालापीपल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।