शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में प्याज की बंपर आवक, व्यापारियों के खरीदने से मना करने पर नहीं आया मंडी बिकने लहसुन
शाजापुर कृषि उपज मंडी में आज प्याज की बंपर आवक रही मंगलवार को प्याज 21612 क्विंटल की बंपर आवक के साथ 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं मंडियों में चाइना के लहसून की आवक का किसान संगठनों के विरोध पर व्यापारियों ने भी लहसुन नहीं खरीदने का निर्णय लिया ।जिसके चलते शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को लहसुन बिकने ही नहीं आया।