शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को किया पीपीओ का वितरण
माह अगस्त में सेवानिवृत्त हुए 11 शासकीय सेवकों को कलेक्टर कार्यालय में समारोह आयोजित कर पीपीओ वितरित किये गये। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त हुई 07 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 12 सहायिकाओं को एक मुश्त सहायता राशि प्रदान करने के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में पीपीओ वितरण किये गए।