शाजापुर: कृषि उपज मंडी शाजापुर में लहसुन की खरीदी रही बंद, चाइना के लहसुन की आवक को लेकर किसान और व्यापारियों में नाराज़गी
मंगलवार को शाजापुर की कृषि उपज मंडी में लहसुन की खरीदी बिक्री नहीं हो पाई। दरअसल चाइना की लहसुन की आवक हो रही है। जिसे लेकर किसान और व्यापारी दोनों विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को लहसुन की उपज की खरीदी बिक्री बंद रखी गई। इस कार्य में व्यापारी और किसान दोनों एक साथ नजर आए। शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को लहसुन की उपज विक्रय के लिए नहीं आई।