झांसी: बरुआसागर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Sep 24, 2025 बरुआ सागर के प्रसिद्ध मनसिल माता मंदिर के पास एक झोपड़ी में बुधवार सुबह राजकुमार कुशवाहा नामक युवक का शव फंदे से लटका मिला। निगोनाखेरा गाँव के रहने वाले मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले उसका किसी से विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।