झांसी: झाँसी मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा में 16 रेलकर्मियों ने भाग लेकर पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर रखे अपने विचार
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2025 झाँसी मंडल पर चल रहे राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मंडल कार्यालय में "विश्व का बदलता पर्यावरण, कारण एवं निवारण" विषय पर एक वाक प्रतियोगिता आयोजित की गई।