झांसी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया, डेलीग्राम, फिल्टर चौराहा समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2025 झाँसी में राजस्व बढ़ाने और आबकारी अपराधों को रोकने के लिए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीमों ने मंगलवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। यह अभियान डेलीग्राम, फिल्टर चौराहा, पहूंच नदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। छापेमारी के दौरान 230 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई और तीन मुकदमे दर्ज किए गए।