झांसी: रक्सा के गागोनी गांव में राजीनामे के लिए दबाव, 6 लोग हुए घायल, रक्सा थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2025 झांसी में रक्सा थाना क्षेत्र के गागोनी गांव में पुराने मुकदमे के राजीनामे को लेकर हमला हुआ है। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। पीड़ित अतर सिंह ने बताया कि वह अपने खेत के मकान पर था। तभी गांव के 3 से 4 लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। फिर राजीनामे का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी।