डोलरिया: वघवाडा में भारतीय किसान यूनियन संघ ने मूंग खरीदी नीति के विरोध में विधायक निवास के सामने किया चक्का जाम
बुधवार को ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने डोलरिया तहसील के ग्राम बगवाड़ा में विधायक आवास के सामने हरदा रोड पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार की खरीदी नीति को किसान विरोधी बताते हुए MSP पर 100 प्रतिशत खरीदी की मांग की।