चिन्यालीसौड़: प्रशासक जिला पंचायत उत्तरकाशी ने आर्च ब्रिज का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य का लिया जायजा
चिन्यालीसौड का आर्च ब्रिज क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो गमरी-दिचली पट्टी सहित नगर पालिका क्षेत्र और आस-पास के गांवों को जोडता है। मरम्मत कार्य में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए आज प्रशासक, जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने कार्यदायी संस्था और जिला प्रशासन से तत्काल वार्ता की और निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए।