हायाघाट: नेयाम छतौना गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की तेज धारदार हथियार से की हत्या, हुआ फरार
हायाघाट थाना क्षेत्र के नेयाम छतौना गांव में एक पुत्र मुकेध राय ने अपने पिता पवित्र राय 65 की हत्या तेज धारदार हथियार से कर दी है। बताया जाता है हत्यारा पुत्र पिता की हत्या कर पत्नी और बच्चों सहित फरार हो गया है। सूचना मिलते ही हायाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। सम्पत्ति बंटवार का था विवाद ।