हायाघाट: एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रहने वाले मकसूद आलम से 98,842 रुपये की ठगी,साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज
साइबर थाना में एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के रहने वाले मकसूद आलम ने 98,842 रुपया ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। मकसूद आलम ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया है किबैंक से बोल रहा हूं। अपने एटीएम कार्ड के लिए आवेदन दिया था। वह बैंक में आ चुका है। एटीएम कार्ड चालू करने के लिए अपने फोन के एक बटन को खोलकर दबाइए। जैसे ही बटन दबाया रुपया की ठगी हो गया।